पेंशनर संघ- भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ जिला कांगड़ा की बैठक दोपहर बाद तीन बजे कांगड़ा में होगी। इसमें पेंशनरों की मांगों और समस्याओं की अनदेखी पर चर्चा की जाएगी। - तिलक राज
शिविर:
- स्वास्थ्य खंड इंदौरा के बकरवां में सुबह 10 बजे टीबी जांच शिविर शुरू होगा। इसमें पोर्टेबल हैंडसेट मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
धार्मिक:
कथा- थुरल बाजार स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में स्वामी सुदर्शनाचार्य मुधसूदन दोपहर बाद तीन से छह बजे तक कथा प्रवचन करेंगे।
सांस्कृतिक संध्या- महादेव शिव मंदिर गीता भवन धर्मशाला में श्री एक दंत समिति की ओर से शाम 7.00 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
प्रवचन- श्री गणेश युवा मंडल की ओर से तलाड़ा शिव मंदिर में पूर्वाह्न 11 बजे से आचार्य शशि शर्मा श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन देंगे।
कार्यशाला
शिक्षा बोर्ड- प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड को लेकर कार्यशाला सुबह 10:00 बजे शुरू होगी।
काम की बात
ओपीडी- क्षेत्रीय अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना, डॉ. सुजाया, डॉ. काजल, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. महिमा, डॉ. गोपा, डॉ. संतोष, डॉ. डेजी और डॉ. भारती अपनी सेवाएं देंगे।