शिविर : श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला कांगड़ा की ओर से मंड सनोर साई मंदिर में सुबह 10 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
अधिवेशन : हिमाचल किसान सभा जिला कांगड़ा इकाई जमीन की बेदखली को लेकर रविवार सुबह 11 बजे पंचायत सौकणी दा कोट के आंबेडकर भवन में एक दिवसीय अधिवेशन का आयोजन करेगी।
कथा : शीतला महादेव मंदिर टीका वणी योल कैंट में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन दोपहर दो बजे पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विधायक सुनेंगे समस्याएं : शाहपुर के विधायक पूर्वाह्न 11:30 बजे रेहलू में लोकमित्र केंद्र का उद्घाटन करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
काम की बात...
ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. गोपा अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे। इस दौरान वह मरीजों की जांच करेंगे।