भंडारा : जय गुग्गा जाहरवीर बाबा के आशीर्वाद से गुम्मर में भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
चयन : जिला हैंडबाल सीनियर पुरुष और महिला टीमों का चयन नगर परिषद मैदान कांगड़ा में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
फिनाले : जलसा-2025 का ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम टांडा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक गीतू शर्मा ने दी।
अधिवेशन : दी मतेहड़ कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित मतेहड़ नौरा का वार्षिक अधिवेशन पूर्वाह्न 11:00 बजे सामुदायिक भवन मतेहड़ नौरा में होगा।
स्वास्थ्य जांच शिविर : नगरोटा सूरियां गुरुद्वारा साबित में पूर्वाह्न 11:00 निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
कथा : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शाहपुर स्थित निजी पैलेस में चल रही शिव कथा का समापन दोपहर बाद दो बजे किया जाएगा। इस दौरान महात्मा डॉ. सर्वेश कथा वाचन करेंगे।
चुनाव
ढलियारा कॉलेज में पूर्व छात्र संघ के चुनाव 24 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में महाविद्यालय प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी पूर्व छात्रों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
काम की बात :
बिजली बिल करवाएं जमा : विद्युत उपमंडल मारंडा के अंतर्गत जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अपने-अपने बिजली बिल नहीं भरे हैं, वे बिलों का भुगतान कैश काउंटर, ऑनलाइन वेबसाइट या लोकमित्र केंद्र पर 28 अगस्त तक कर दें अन्यथा बिजली के कनेक्शन बिना किसी सूचना के काट दिए जाएंगे।
ओपीडी : सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. अमरीक अपनी सेवाएं देंगे।