शिविर : स्वास्थ्य खंड गोपालपुर के तहत राजपुर में सुबह 10 बजे से टीबी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पोर्टेबल एक्सरे मशीन से लोगों की जांच की जाएगी।
श्रीमद्भागवत कथा : गौरी शंकर महादेव मंदिर अक्षैणा में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर बाद 2:00 बजे से शुरू होगी। इसमें संत अभ्यानंद महाराज कथा सुनाएंगे।
शुभारंभ : सुबह आठ बजे ध्वजारोहण और छत्र पूजन के साथ गुग्गा छतरी मंदिर सलोह में मेलों का शुभारंभ किया जाएगा।
शुभारंभ : लाहट के गुग्गा जाहरवीर मंदिर में गुग्गा नवमी का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण और छत्र पूजन के साथ किया जाएगा।
कथा : रक्कड़ के श्री नरसिंह मंदिर में दोपहर बाद 2:00 बजे कथा वाचक कुंदन दास महाराज प्रवचन देंगे।
काम की बात :
ओपीडी : नागरिक अस्पताल कांगड़ा में डॉ. अल्पना, डॉ. अमरीक, डॉ. गाेपा और डॉ. अंकुश अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही दंत विभाग में डॉ. संताेष अपनी चिकित्सा सेवाएं देंगे।