ओलंपियाड-सुंदरनगर में बीबीएमबी इंटर-प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलंपियाड के तहत सुबह 10:00 बजे से विभिन्न खेलों के मुकाबले खेले जाएंगे।
समापन-राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का समापन मंडी के पड्डल स्थित बैडमिंटन हॉल में दोपहर बाद 3:00 बजे होगा।
समारोह
11 बजे- सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल बगला का वार्षिक समारोह नेरचौक मेडिकल कॉलेज के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से।
वितरण
राहत-गुरु रविदास महासभा जिला इकाई मंडी आपदा प्रभावित परिवारों को नाचन के सठखन गुरुद्वारा में सुबह 10:30 बजे से राहत राशि वितरित करेगी
काम की बात
बिजली बंद-विद्युत उपमंडल साईगलू के तहत बिजनी से साईगलू तक 33 केवी लाइन मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक साईगलू, गोखड़ा, कोटली, भरगांव, ककरोह और वीर क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त पदयूं, कठलाग, चांबी, तांडी, पतरों आदि क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बंद-गुटकर अनुभाग के तहत आने वाले क्षेत्रों गुटकर, हरिहर अस्पताल, तपन इंडस्ट्री, रिलायंस पेट्रोल पंप, रोपा, बहना, गलिया बहना, कहनवाल, टिल्ली, दयारी, मलोरी, सब्जी मंडी, ब्राधिवीर, रानीबाई, चडयारा तथा मांडव अस्पताल सहित इनके आसपास के क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक हाई टेंशन लाइनों की आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ओपीडी - नागरिक अस्पताल सरकाघाट में इमरजेंसी ड्यूटी दिन में डाॅ. अंजना व रात्रि ड्यूटी डॉ. सुरेंद्र कुमार सेवाएं देंगे।