- शिविर : हिमाचल एलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन और आरोग्य भारती के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भट्टू समूला स्थित आरोग्य एलेक्ट्रो होम्योपैथिक हेल्थ केयर सेंटर की ओर से किया जाएगा।
- कथा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से बडरेड़-कुठार गांव में शिव कथा में दोपहर एक बजे से स्वामी हरिशानंद प्रवचन देंगे।
- अधिवेशन : दी बनखंडी कृषि सहकारी सभा समिति का वार्षिक अधिवेशन सुबह 10 बजे सोसायटी के परिसर में आयोजित किया जाएगा।
- अधिवेशन : विकास खंड रैत की दी मकडोटी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित का वार्षिक साधारण अधिवेशन सभा के भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
- प्रतियोगिता : पालमपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से होली के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
- भंडारा : थुरल के चौकडू महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बैठक : जयसिंहपुर में यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज की बैठक सुबह 10 बजे की जाएगी। इसके बाद रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
काम की बात...
- ओपीडी : सिविल अस्पताल कांगड़ा के आपातकालीन वार्ड में डॉ. अमरीक अपनी सेवाएं देंगे। दिनभर वह मरीजों की जांच करेंगे।