फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सलियाणा के युवक की हत्या के मामले में श्मशानघाट के पास कुदाल, पुल के नीचे मिला मोबाइल

Sun, 23 Feb 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर/पंचरुखी (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के सलियाणा के युवक की हत्या के मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या में प्रयोग लाया कुदाल बनोटू श्मशानघाट के पास मिला है। साथ ही पुलिस को न्यूगल खड्ड पुल के नीचे मृतक युवक का मोबाइल मिला है।
विज्ञापन

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और आरोपियों को वहां ले जाकर कुदाल और मोबाइल को बरामद किया। हालांकि मृतक युवक की बाइक की चाबी नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार सलियाणा के युवक का शव ज्वालामुखी के जंगलों में मिला था। इसके बाद मुख्य आरोपी महिला और अन्य पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नीशू बाला ने युवक के सिर पर कुदाल से वार किए थे, जिससे युवक की मौत हो गई थी। इसमें उसके पति और पिता समेत परिवार के पांच सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने एसआईटी गठित पांच दिन के अंदर मामला सुलझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें