फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदौरा में लोगों ने जंगल को उखाड़कर बना दिए खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के मंड-सुरडवां में सरकारी जंगल पर अतिक्रमण और विभाग की चुप्पी पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे सरकारी भूमि पर वन विभाग की ओर से लगाए गए जंगल को दिन-रात उखाड़ कर उन्हें खेतों में तबदील किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ समय पहले इस क्षेत्र में शीशम के सैकड़ों पेड़ मौजूद थे, जिन्हें शरारती तत्वों ने काटकर और कुछ को उखाड़कर नष्ट कर दिया, जिससे भूमि पर खेती की जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार अब भी कुछ हिस्सों में ट्रैक्टर चलाकर भूमि काश्त की जा रही है और बचे पौधों को धीरे-धीरे उखाड़ा जा रहा है। यह सब खुलेआम होने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि नदी तट के पर्यावरणीय संतुलन पर भी खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने चिंता जताई कि नदी किनारे जंगल खत्म होने से मिट्टी का कटाव बढ़ेगा और बाढ़ का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसका भविष्य में जल पर्यावरण पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि मौके पर तुरंत निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मौके पर निरीक्षण के लिए जा रहा हूं। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार, वन खंड अधिकारी इंदौरा

- वन विभाग को निर्देश दिए जा रहे हैं कि मामले पर कड़ा संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
- सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम इंदौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें