फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मासिस्ट का अहम योगदान : बाली

Mon, 23 Sep 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
टांडा में विश्व फार्मेसी दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश हॉस्पिटल फार्मेसी ऑफिसर संगठन के कार
विज्ञापन
कांगड़ा। टांडा मेडिकल काॅलेज के शोभा सिंह सभागार में आयोजित विश्व फार्मेसी दिवस पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए फार्मेसी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार की ओर से मरीजों के लिए चलाई गई योजनाओं को सुचारू रूप से लोगों तक पहुंचाने में फार्मेसी अधिकारियों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। मेडिकल कॉलेज टांडा में डॉक्टरों द्वारा गुर्दे का सफल प्रत्यारोपण ऑपरेशन कर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। दिल के छेद और बल्ब प्रत्यारोपण की सुविधा भी टांडा में मरीजों को मिल रही है।
विज्ञापन


इस मौक़े पर ज्वालामुखी ब्लॉक को बेहतर फार्मेसी कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा ने कालेज की गतिविधियों की जानकारी दी। सीएमओ कांगड़ा डॉ राजेश गुलेरी ने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया। जिला फार्मेसी ऑफिसर संघ के अध्यक्ष सनी डोगरा ने बताया कि संगठन ने टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए पांच व्हीलचेयर दीं। इस मौके पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. मेजर अवनिंद्र कुमार, महासचिव गगन, चीफ एडवाइजर हेम सिंह गुलेरिया, स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट भारत भूषण और सुरेंद्र नड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें