धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-11 और सब जूनियर अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता मे
धर्मशाला। खेल परिसर धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-11 और सब जूनियर अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इसमें धर्मशाला की आराध्या ने अंडर-11 और 13 के वर्ग में खिताब जीता। प्रतियोगिता के समापन संजय सोगानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंडर-11 लड़कों के एकल मुकाबले में पंचरुखी के आरीव विजेता और धर्मशाला के दर्श उपविजेता रहे।
अंडर-11 लड़कियों के एकल मुकाबले में धर्मशाला की आराध्या चौधरी विजेता और परल उपविजेता रहीं। अंडर-11 लड़कों के युगल मुकाबले में दर्श और निशित की जोड़ी विजेता और राजवीर पटियाल एवं अहान की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-11 लड़कियों के युगल मुकाबले में आराध्या चौधरी और परल की जोड़ी विजेता, हजल एवं यना की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-13 लड़कों के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के राजवीर विजेता और तन्मय में उपविजेता रहे। लड़कियों के अंडर-13 एकल मुकाबले में आराध्या चौधरी विजेता और नूरपुर की वैष्णवी सिंह पठानिया उपविजेता रहे।
अंडर-13 लड़कों के युगल मुकाबले में राजवीर एवं तन्मय की जोड़ी विजेता तथा हर्षिल सिंह पठानिया एवं हर्षवर्धन ठाकुर की जोड़ी उपविजेता रही। अंडर-13 लड़कियों के युगल मुकाबले में आराध्या चौधरी एवं वैष्णवी सिंह पठानिया की जोड़ी विजेता और प्रिय एवं राबिया की जोड़ी उपविजेता रहे। समापन कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में धीरेंद्र वर्मा एवं रविकांत विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से पंकज शर्मा गौरव चड्ढा पवन चौधरी रविंदर कपूर विक्रम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एकल मुकाबलों के पहले चार स्थानों पर रहे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। युगल मुकाबले के विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ी कुल्लू में 29 सितंबर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। साथ में इस वर्ष से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की ओर से अंडर-9 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।