धर्मशाला। बड़ोई चौक पर एक दुकान में अवैध रूप से रखी शराब जब्त की है। एसपी कांगड़ा कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार क्षेत्र में कुलतार चंद की दुकान में अवैध रूप से रखी 4 बोतलें देसी शराब पुलिस ने बरामद की। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना धर्मशाला में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद