फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व महासचिव भाजपा में शामिल

विज्ञापन
भाजपा में आने पर लोगों का स्वागत करते हुए विपिन सिंह परमार स्त्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान बाबू राम चौधरी की अगुवाई में उपप्रधान बिहारी लाल समेत कई लोग भाजपा में शामिल हुए। बाबू राम ब्लाॅक कांग्रेस के महासचिव कांग्रेस प्लानिंग कमेटी के सदस्य भी रह चुके हैं।
सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने इन लोगों का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। परमार ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान और संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश और परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्थित शासन व्यवस्था ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनाव में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद तक भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें