फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खुशी है तो नहीं भूलेंगे दवाई लेने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। टीबी (क्षय रोग) के मरीजों को अब समय पर दवा लेने की याद दिलाने में खुशी एप मददगार साबित होगा। केंद्र सरकार ने टीबी मुक्त भारत डिजिटल एप में शामिल एआई आधारित चैटबॉट खुशी में कई बदलाव किए हैं।
विज्ञापन

इसके माध्यम से मरीजों को उपचार के दौरान जरूरी जानकारी, दवा लेने के रिमाइंडर और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है।
टीबी के उपचार में निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से दवाएं लेना जरूरी होता है। कई बार मरीज दवा लेना भूल जाते हैं या स्वास्थ्य में सुधार महसूस होने पर बीच में ही उपचार छोड़ देते हैं। इससे इलाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में डिजिटल तकनीक के माध्यम से मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने में खुशी चैटबॉट मददगार बन सकता है।
चैटबॉट 12 क्षेत्रीय भाषाओं में टेक्स्ट और वॉयस कमांड के जरिये मरीजों की मदद करेगा। यह रोजाना दवा लेने के लिए रिमाइंडर और संदेश भेजेगा। साथ ही टीबी के लक्षणों, दवाओं के दुष्प्रभाव और पोषण संबंधी जानकारी भी उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

रियल टाइम जीपीएस की मदद से मरीज नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह उन्हें संबंधित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें