फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मेले में हुड़दंग मचाया तो होगी जेल, राज्य स्तरीय होली मेले में 100 पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 11 Mar 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में अब किसी ने हुड़दंग मचाया तो वह पुलिस की नजर से बच नहीं पाएगा। साथ ही किसी मनचले ने महिला या किसी लड़की को छेड़ा तो उसे हवालात की हवा खानी पड़ेगी। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि होली मेले को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। मेले में किसी ने हुड़दंग मचाया या अन्य कोई दूसरी किसी घटना को अंजाम दिया तो पुलिस उसे बख्शेगी नहीं। 100 पुलिस जवान 11 मार्च सुबह पालमपुर पहुंच कर कानून व्यवस्था संभाल लेंगे। पालमपुर से घुग्घर तक सीसीटीवी कैमरों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही पुलिस एक विशेष दस्ता होली मेले में तैनात करेगी। यह दस्ता छेड़खानी, पाकेटमारी या अन्य शरारती तत्वों पर नजर रखेगा।
विज्ञापन


यातायात व्यवस्था
होली मेले में नगरी से आने वाले यातायात को दोपहर दो बजे के बाद वाया न्यूगल पुल से होकर बदल दिया जाएगा। जबकि पालमपुर से धर्मशाला वाया नगरी जाने वाले वाहनों को भी मंगलानी चौक से बदल दिया जाएगा। बैजनाथ से पालमपुर आने वाले वाहनों को राजपुर और कालू दी हट्टी, कांगड़ा से बैजनाथ जाने वाले वाहनों को भी वाया राजपुर कालू दी हट्टी से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें