फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: व्यवस्था नहीं बदली तो ट्रैक्टर चालक 15 दिन के भीतर करेंगे चक्का जाम

Sat, 21 Mar 2026 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ट्रैक्टरों के चालान और जब्ती के विरोध में नगरोटा सूरियां में प्रदर्शन करते संचालक। संवाद
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र में चालान और जब्ती के विरोध में ट्रैक्टर चालकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर व्यवस्था नहीं बदली और ट्रैक्टर संचालकों को तंग करना बंद नहीं किया गया तो वे जवाली में ट्रैक्टरों के साथ चक्का करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले ट्रैक्टर चालकों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संजय गुलेरिया के नेतृत्व में नगरोटा सूरियां विश्रामगृह में बैठक की। बैठक कर अध्यक्षता ट्रैक्टर यूनियन के अध्यक्ष अरविंद्र कुमार ने की। बैठक के बाद एक प्रतिनिधिमंडल तहसील कार्यालय में ऑफिस कानूनगो से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ट्रैक्टर संचालकों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांत खड्डों में पोकलेन और जेसीबी जैसी भारी मशीनों से अवैध खनन करने वालों पर नाममात्र कार्रवाई की जा रही है, जबकि बेलचे से रोजी-रोटी कमाने वाले ट्रैक्टर चालकों को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। चालानों से सैकड़ों परिवारों काे आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक और ब्लॉक समिति के पूर्व उपाध्यक्ष बल्बर पठानिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन मशीनी खनन पर लगाम लगाए और बेलचा चलाकर आजीविका कमाने वालों को राहत प्रदान करे।
उन्होंने कहा कि वैसे भी ट्रैक्टर चालक पौंग झील के किनारे बीबीएमबी की भूमि से रेत और बजरी उठाते हैं और बीबीएमबी तो उन्हें मना नहीं करता, लेकिन फिर भी पुलिस भारी भरकम चालान कर ट्रैक्टर चालकों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें