फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय की अधिसूचना रद्द करवाते तो लोकहित में होता : रवि

Tue, 24 Jun 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। क्षेत्र की एक महिला कर्मी का तबादला आदेश रद्द करवाने के बजाय अगर बीडीओ कार्यालय नगरोटा सूरियां को शिफ्ट करने की अधिसूचना को रद्द करवाते तो यह जनहित में होता। यह बात भाजपा जिला एससी मोर्चा के के अध्यक्ष रवि कुमार ने सोमवार को जवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। वह पूर्व सीपीएस नीरज भारती की ओर से सीएम से मिलने की बात पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई थी कि एक कर्मी का तबादला आदेश रद्द करवाने के लिए नीरज भारती को कृषि मंत्री चंद्र कुमार का इस्तीफा दिलवाने की पोस्ट शेयर करनी पड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नीरज भारती ने नगरोटा सूरियां की जनता को आश्वासन दिया था कि वह भी जनता के साथ बीडीओ कार्यालय को शिफ्ट करने की अधिसूचना रद्द करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठेंगे, लेकिन जनता के पास क्यों नहीं गए। अच्छा होता कि सीएम से मिलकर बीडीओ कार्यालय को शिफ्ट किए जाने की अधिसूचना को रद्द करवाते। उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे ड्रामे कर रहे हैं। अब अपनी राजनीतिक भूमि खिसकती देख उनको जवाली और क्षेत्र के विकास की याद आ रही है। इस मौके पर पार्षद एडवोकेट तिलक रपोत्रा, पूर्व मीडिया सह प्रभारी राजेश्वर हैप्पी, पवन चौधरी और जगरूप जरियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें