फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मांगें न मानीं तो होगा प्रदेश स्तरीय आंदोलन

Sun, 09 Feb 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की शाहपुर इकाई ने दिया 20 फरवरी तक का अल्टीमेटम
विज्ञापन

सेठ राम को दूसरी बार चुना एसोसिएशन का अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शहरी इकाई शाहपुर की बैठक शनिवार को प्रधान सेठ राम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान एसोसिएशन के चुनाव भी करवाए गए, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांगड़ा के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सुरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सरकार पेंशनर्स की मांगों को लेकर आनाकानी कर रही है। यदि सरकार 28 फरवरी से पहले पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा प्रदेश स्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

तीन साल बाद आयोजित चुनाव में फिर से सेठ राम को प्रधान चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंडी दत्त शर्मा और कुबेर सिंह चुने गए। इसके अलावा महासचिव पद पर राजेश राणा, अतिरिक्त महासचिव राधे कृष्ण, मुख्य सलाहकार जगदीश गुप्ता, आर सी शर्मा, देश राज चौधरी और राम आदर्श शर्मा बने। कोषाध्यक्ष पद पर सतीश गुप्ता, उपाध्यक्ष स्वर्ण बलौरिया, मूल राज, पवन महाजन और भुवनेश शर्मा और संगठन सचिव सतिंद्र शास्त्री, राजिंदर लाल, जोगिंदर चौधरी, जय सिंह, स्वर्ण बलौरिया झारेड बने। देव राज मन्हास को लेखाकार और मदन राणा बाबू राम गोस्वामी, राम धारी को संयोजक बनाया गया। सलाहकार के रूप में नरेश लगवाल, स्वरुप संबियाल, रोहित जंवाल, राम चंद शर्मा को चुना गया। इसके लिए संघर्ष समिति की घोषणा भी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें