फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सितंबर में आऊंगा मां... शादी की तारीख पक्की कर लेना

Thu, 22 May 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
थुरल में सेना के जवाननवीन कुमार की मौत की खबर सुनते ही उनके घर लोगों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। मां... सितंबर में छुट्टी पर आऊंगा तो मेरे लिए लड़की देख लेना। शादी की तारीख पक्की कर लेना, अकेली रहती हो घर में। यह बात कारगिल के द्रास सेक्टर में भूस्खलन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले अग्निवीर नवीन कुमार ने अगस्त 2024 में ड्यूटी पर जाते वक्त अपनी मां अजुध्या देवी से कही थी। थुरल पंचायत के हलूं गांव नवीन मां से सितंबर में छुट्टी लेकर आने की बात कह गए थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस होनहार बेटे ने देश की सेवा करते-करते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। नवीन कुमार के चाचा अशोक कुमार ने बताया कि नवीन के जाने के बाद अब घर में केवल उसकी मां अजुध्या देवी, दादा भूमि राम और दादी चंपा देवी हैं। पिता राजमल, जो खुद भारतीय सेना में 13 जैक में हवलदार थे, पांच वर्ष पूर्व दुनिया छोड़ गए थे।
विज्ञापन

बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। बेसुध मां की आंखें आज भी रास्ते पर टिकी हैं कि उनका लाल कब लंबी छुट्टी लेकर आएगा।
बहनोई मुनीष कुमार ने कहा कि नवीन कुमार कोे सितंबर, 2025 को छुट्टी पर घर आना था और शादी के लिए लड़की देखने जाना था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें