धर्मशाला। मैक्लोडगंज-हीरू मार्ग पर बुधवार को एक जीप खाई में गिर गई। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस हादसे में जीप चालक को चोटें आई हैं, जिसका उपचार धर्मशाला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस सड़क को पक्का नहीं किया है। इसके चलते दोपहिया सहित अन्य वाहन भी लगातार दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार-प्रशासन और विभाग से जल्द से जल्द इस मार्ग को पक्का किए जाने की मांग उठाई।