फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंदोली में पति-पत्नी ने जीती बाजी, ठाकुर परिवार की धाकड़ वापसी

Thu, 28 May 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौरा (कांगड़ा)। विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत मंदोली के चुनाव परिणाम पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। पंचायत की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय ठाकुर परिवार ने वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी पकड़ साबित की है। जनता ने इस बार पारिवारिक नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए बीना ठाकुर को प्रधान और उनके पति जर्म सिंह ठाकुर को उपप्रधान चुनकर जोड़ी को पंचायत की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2020 के पंचायत चुनाव में भी इस दंपती ने एक साथ चुनावी मैदान में उतरकर किस्मत आजमाई थी, लेकिन तब उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पांच साल बाद इस चुनाव में दोनों ने जोरदार वापसी करते हुए न केवल जीत हासिल की, बल्कि पंचायत में फिर से अपना दबदबा कायम कर लिया।
पंचायत में पड़े कुल 1,365 मतों में से प्रधान पद पर बीना ठाकुर ने 815 मत हासिल किए और करीब 400 वोटों की बढ़त के साथ एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं, उपप्रधान पद के मुकाबले में उनके पति जर्म सिंह ठाकुर को 670 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 195 मतों के अंतर से हराया।
विज्ञापन

सियासत का है लंबा अनुभव
इस दंपती का पंचायत की राजनीति में पुराना और गहरा नाता रहा है। बीना ठाकुर इससे पहले वर्ष 2005 में भी मंदोली की प्रधान रह चुकी हैं। वहीं, उनके पति जर्म सिंह ठाकुर राजनीति का लंबा अनुभव रखते हैं। वह वर्ष 2000 में उपप्रधान, 2010 में प्रधान और 2015 में दोबारा उपप्रधान निर्वाचित हो चुके हैं। जैसे ही चुनाव अधिकारी ने नतीजों की आधिकारिक घोषणा की, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर भंगड़ा डाला, आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें