फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: झीड़ी में फ्लाईओवर के विरोध में भूख हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मवीर पठानिया को रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं ने राखी बांधकर उनके संघर्ष के प्रति समर्थन जताया। महिलाओं ने कहा कि राखी केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में साथ निभाने और एक-दूसरे की रक्षा का संकल्प भी है।
विज्ञापन

भूख हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को क्षेत्र की कई महिलाएं भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचीं और कर्मवीर पठानिया की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं ने उनसे अपना संघर्ष जारी रखते हुए स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की अपील की। राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि उन्होंने कर्मवीर पठानिया को भाई मानते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले का उचित समाधान निकालने की भी मांग की। इस दौरान भूख हड़ताल स्थल पर भावुक माहौल रहा। कर्मवीर पठानिया ने महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि ग्रामीणों का समर्थन उन्हें संघर्ष जारी रखने की ताकत देता है। स्थानीय लोग फ्लाईओवर निर्माण से कारोबार समेत अन्य चीजें प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें