फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा कल चंडीगढ़ में कराएंगे डोप टेस्ट

Tue, 09 Jun 2026 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा बुधवार को चंडीगढ़ की किसी मान्यता प्राप्त लैब में अपना डोप टेस्ट करवाने जा रहे हैं। सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में अजय वर्मा ने नीरज भारती को चुनौती देते हुए कहा कि वह जिस लैब का नाम लेंगे, वहीं टेस्ट करवाया जाएगा, बशर्ते वह लैब सरकारी तौर पर मान्यता प्राप्त हो।
विज्ञापन

अजय वर्मा ने नीरज भारती को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह पूरे कांगड़ा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह भी अपने कार्यकाल के दौरान अपने चहेतों को विभिन्न पदों पर नियुक्त करते थे।
उन्होंने कहा कि यदि नीरज भारती उनके इस पद की आलोचना कर रहे हैं, तो वास्तव में वह पूरे कांगड़ा क्षेत्र का अपमान कर रहे हैं। अजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि निगम के किसी भी कर्मचारी की सैलरी या पेंशन आज तक लंबित नहीं है। निगम का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 300 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें