फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन पेंशनरों ने मांगे वितीय लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने निगम प्रबंधन व राज्य सरकार से पेंशन का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई। मंच की बैठक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चमन लाल पुंडीर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में बलराम पुरी, मधुसूदन शर्मा, किशोरी लाल धनोटिया, जिला कांगड़ा सचिव हरनाम जरयाल, जिला कोषाध्यक्ष संसार चंद पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व राज्य सरकार से पेंशन का स्थायी समाधान करने की मांग की। पुंडीर ने कहा कि वर्ष 2015 से लंबित चली आ रही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंट, महंगाई भत्ते का भुगतान व महंगाई भत्ते की बकाया राशि तथा हर माह के प्रथम सप्ताह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त हाल ही में परिवहन मंत्री सेे हुई मंत्रणा केे बाद उन्होंने पेंशन का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया है। बैठक में अंबिका प्रसाद, सुरेश कुमार, रमेश वालिया, रामनाथ, जोगिंद्र पठानिया, किरपाल पठानिया, कुलदीप चंद, अरविंद गुप्ता, निर्मल सिंह, अनीता देवी, सीता देवी, विद्या देवी, सिमरो देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें