फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिवाली पर एचआरटीसी ने कमाए 45.84 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। दिवाली पर बाहरी राज्यों में नौकरीपेशा और शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों को घर पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की ओर से चलाई गई स्पेशल बसों से निगम को चोखी कमाई हुई है। निगम ने तीन दिनों में ही 45,84,804 रुपये इन स्पेशल बसों से कमाए हैं। वहीं, निगम की इस आय में अभी और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अब दिवाली के बाद लोगों को दोबारा उनके कार्यस्थलों तक पहुंचाने के लिए भी निगम की ओर से यात्रियों की मांग के अनुसार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला के अंतर्गत 18 से 20 अक्तूबर तक 125 स्पेशल बसें चलाई गईं। इन बसों के संचालन से निगम को 45,84,804 रुपये की कमाई हुई। मंडल के अंतर्गत आने वाले जोगिंद्रनगर बस डिपो के तहत तीन दिनों में चार स्पेशल चलाई गईं। इनसे 3,19,841 रुपये की कमाई हुई। बैजनाथ के अंतर्गत 16 बसें चलाकर 5,73,600 रुपये, पालमपुर से 15 बसें चलाकर 6,73,227 रुपये, जबकि नगरोटा बगवां बस डिपो के अंतर्गत 34 स्पेशल बसों से 8,24,327 रुपये की कमाई हुई। इसके अलावा धर्मशाला डिपो के तहत 31 स्पेशल बसें चलाकर 12,82,825 रुपये, पठानकोट के तहत नौ बसों से 2,84,662 और चंबा डिपो से 16 स्पेशल बसें चलाकर 6,26,322 रुपये की कमाई तीन दिनों में हुई। डीएम एचआरटीसी पंकज चड्डा ने बताया कि 18 से 20 अक्तूबर तक निगम की ओर से 125 स्पेशल बसें चलाकर 45.84 लाख रुपये की कमाई हुई है। दिवाली के बाद भी यात्रियों की मांग के अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी सहित अन्य राज्यों के लिए 23 से 25 अक्तूबर तक 100 से अधिक बसें चलाई जाएंगी। पिछले वर्ष निगम ने 31 लाख रुपये की कमाई थी। इस बार इसमें बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें