फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी मंडल धर्मशाला को मिलेंगी तीन नई वोल्वो बसें

Wed, 25 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला को जल्द तीन नई वोल्वो बसें मिलेंगी। इन बसों के आने से धर्मशाला और पालमपुर से दिल्ली के लिए चलने वाले तीन बंद रूटों को जल्द बहाल किया जाएगा। बंगलूरू से हिमाचल के लिए 24 नई वोल्वो बसें शिमला पहुंच गई हैं और हर मंडल को डिमांड के हिसाब से बसें भेजी जाएंगी। इससे मंडल धर्मशाला के दिल्ली के लिए वोल्वो के बंद पड़े रूटों की बहाली भी हो जाएगी और यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए नई बसों की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दिल्ली में बीएस-4 गाड़ियों पर प्रतिबंध होने के कारण मंडल धर्मशाला के तीन रूट वोल्वो के बंद पड़े हैं। इसमें एक रूट धर्मशाला से दिल्ली का है, जो शाम 6:30 धर्मशाला से रवाना होती है। इसके अलावा पालमपुर से दिल्ली के लिए सुबह सात बजे और शाम 6:40 बजे का रूट बंद है। मगर नई बसों के आने से तीनों रूटों को दोबारा बहाल कर दिया जाएगा।
उधर, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 24 नई वोल्वो बसें शामिल होंगी। नई वोल्वो बसों के आने से दिल्ली के लिए बंद तीन रूटों को बहाल किया जाएगा। इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें