फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी ने जिलेभर में बंद किए 108 बस रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से जिला कांगड़ा में करीब 108 बस रूट सरेंडर किए हैं। जिले के विभिन्न छह बस डिपो के यह वे रूट हैं, जो लंबे समय के कारण घाटे में चल रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रियों की कमी और डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण एचआरटीसी को इससे आर्थिक नुकसान हो रहा था। सबसे अधिक सरेंडर रूट देहरा बस डिपो के हैं। देहरा में 23 बस रूट, पठानकोट डिपो के 20, बैजनाथ के 19, नगरोटा बगवां के 17, पालमपुर के 18 और धर्मशाला डिपो के 13 रूट घाटे में हैं।
इस कारण निगम प्रबंधन ने इन्हें सरेंडर करने की योजना बनाई है। अब इन घाटे वाले बस रूटों पर निजी बसें चलाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन के इस फैसले से ग्रामीण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी को सबसे भरोसेमंद परिवहन सुविधा माना जाता रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रविकांत शर्मा, जितेंद्र, विवेक और सुशील ने कहा कि भले ही यात्रियों की संख्या कम क्यों न हो, फिर भी परिवहन निगम के सभी रूट नियमित चलते हैं, जबकि निजी बस संचालक यात्रियों की संख्या और अपने मुनाफे के आधार पर रूटों पर बस चलाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण रविवार को देखा जा सकता है।
रविवार को सार्वजनिक अवकाश के चलत कई निजी बस ऑपरेटर निर्धारित रूटों पर बसें नहीं चलाते हैं, जिससे खासकर उन यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, जहां केवल निजी बस ही यातायात का साधन होता है। पूर्व में भी हिमाचल पथ परिवहन निगम कई बस रूटों को घाटे का तर्क देकर बंद कर चुका है। अब 108 रूटों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें