फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी बस का हाइड्रोलिक दरवाजा जाम, नहीं बैठ सके यात्री

Thu, 30 Oct 2025 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ढलियारा में एचआरटीसी बस का हाइड्रोलिक दरवाजा जाम होने के बाद जांच करता चालक। -स्रोत : जागरूक पा
विज्ञापन
देहरागोपीपुर/गरली (कांगड़ा)। ढलियारा बस स्टॉप पर बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की धर्मशाला से कालका रूट पर चलने वाली बस का हाइड्रोलिक दरवाजा अचानक जाम हो गया। इससे बस का इंतजार कर रही सवारियां उसमें नहीं चढ़ सकीं। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ढलियारा बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे एक यात्री ने बताया कि जब एचआरटीसी की यह बस यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए रुकी, तो उसका हाइड्रोलिक दरवाजा नहीं खुल पाया। ड्राइवर और कंडक्टर ने दरवाजे को खोलने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन दरवाजा जाम रहा। बस का दरवाजा न खुलने के कारण यात्रियों को बिना लिए ही बस को आगे रवाना होना पड़ा।
कई यात्री ऐसे थे जिन्हें ढलियारा से नालागढ़ जैसे गंतव्यों के लिए जाना था, लेकिन दरवाजा जाम होने के कारण वे उस बस से यात्रा नहीं कर सके और उन्हें अगली बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी बस से देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। बस का दरवाजा न खुलने की यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें