फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: आग का गोला बनी एचआरटीसी की बस, बाल-बाल बचीं 12 जिंदगियां

Sat, 18 Jul 2026 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सरूट से पालमपुर आ रही एचआरटीसी की बस में चौकी के पास लगी आग। जागरूक पाठक
विज्ञापन
धीरा/पालमपुर (कांगड़ा)। सरूट से पालमपुर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस शुक्रवार सुबह चौकी के पास अचानक धू-धूं कर जल उठी। बस में आग की लपटें उठने से पहले ही चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी सवारियों को समय रहते नीचे उतार दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

हालांकि देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने के बाद पालमपुर से पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सरूट से पालमपुर वाया पुडवा, चौकी (मारंडा) आ रही बस से अचानक धुआं उठने लगा। चालक ने तत्काल बस रोक दी और सभी 12 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
घटनास्थल के पास कोई जल स्रोत न होने के कारण स्थानीय स्तर पर आग बुझाने का प्रयास नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार सुबह चलने से पहले बस का पंचर टायर बदला गया था और तब तक सब ठीक था। चौकी के पास अचानक लगी इस आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना के बाद परिवहन निगम की बसों की खटारा हालत को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही धर्मशाला से निगम के डीएम पंकज चड्ढा की अगुवाई में आई एक विशेष टीम ने जली हुई बस का मौका निरीक्षण किया।
विज्ञापन


जली हुई बस को पालमपुर डिपो में खड़ा कर दिया गया है। निगम के डीएम ने तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बस का निरीक्षण कर लिया है और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में बस में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही प्रतीत हो रहा है। -नितेश शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी पालमपुर

सरूट से पालमपुर आ रही एचआरटीसी की बस में चौकी के पास लगी आग। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें