फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एचआरटीसी की बस-कार में भिडंत, मां-बेटी की मौत, चार लोग घायल

Tue, 24 Feb 2026 08:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चामुखा में बस से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
‎रक्कड़/नादौन (कांगड़ा/हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर चामुखा के पास मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और एक ऑल्टो कार के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में मां-बेटी की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ऊना डिपो की यह बस अमृतसर से सुजानपुर जा रही थी। इस दौरान नादौन की तरफ से आ रही कार के साथ इसकी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिससे हादसा हो गया। हादसे में बडूह (नैहरनपुखर) में रहने वाले राकेश कुमार (37) निवासी चपलाह तहसील रक्कड़, उनके बेटे रुद्रांश (11), बेटी उर्वशी (6) और साले विजय कुमार (34) निवासी बडूह (नेहरनपुखर) को गंभीर चोटें आई हैं।
वहीं, राकेश कुमार की पत्नी शशि बाला (35) और राकेश की सास सोमा देवी (60) ने इस भीषण दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नादौन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार चालक राकेश की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद नादौन अस्पताल में पहुंचे एचआरटीसी ऊना डिपो के निरीक्षक सीताराम, उप निरीक्षक राज कुमार तथा अड्डा प्रभारी राजेंद्र कौशल ने पीड़ित परिवार के परिजन कर्ण सिंह को 10 हजार रुपये फौरी राहत दी है।
उधर, जांच अधिकारी एसआई इल्मदीन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें