मानूसन के चलते लिया फैसला, बिलासपुर, ऊना और नादौन में आज से होने थे लीग मैच
सितंबर के बाद बनाया जा सकता है नया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश में मानसून आने के बाद एचपीसीए ने अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट स्थगित कर दिया है। अब बारिश थमने के बाद भी ही लड़कों की अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। प्रदेश के बाहर चल रहे अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट पर भी संकट के बाद मंडरा रहे हैं। बारिश के चलते महिला टूर्नामेंट के कुछ मैच बारिश के चलते धुल गए हैं।
मंगलवार 24 जून को प्रदेश में अंडर-19 बॉय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होना था। इसमें बिलासपुर, नादौन, ऊना ओर पेखुबेला मैदानों में लीग मुकाबले खेले जाने थे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आठ जुलाई को प्रस्तावित था। अब बारिश को देखते हुए एचपीसीए ने पूरे ही टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है।
इसके अलावा महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट को फाइनल 29 जून को चंडीगढ़ में खेला जाएगा। एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने कहा कि जैसे ही मानसून की रफ्तार धीमी होगी शेड्यूल तैयार कर सभी जिला संघों को जानकारी दी जाएगी।