फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, यहां जानिए

Wed, 04 Jun 2025 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को प्रदेशभर में 7 और 8 जून को होने वाले टेट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से 7 जून को सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक जेबीटी टेट और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी संस्कृत टेट की परीक्षा करवाई जाएंगी। जेबीटी टेट के 51 परीक्षा केंद्रों के लिए 5,730 आवेदन और संस्कृत टेट के 13 केंद्रों के लिए 1,046 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 8 जून को सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक टीजीटी नॉन मेडिकल का टेट और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक टीजीटी हिंदी का टेट करवाया जाएगा। प्रदेश में 6,744 परीक्षार्थी 55 केंद्रों में नॉन मेडिकल की परीक्षा देंगे, वहीं 2432 हिंदी टेट के अभ्यर्थी 44 केंद्रों में अपनी परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें