फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: अपर मैंझा और थुरल खास में गिरे मकान

विज्ञापन
अपर मैंझा में गिरा मकान
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचा सोया हुआ व्यक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के अपर मैंझा और थुरल खास पंचायत के गांव सेंदू में भारी बारिश से मकान गिर गए हैं। अपर मैंझा में सोमवार रात करीब दो बजे रुको देवी पत्नी प्रीतम चंद का स्लेटपोश मकान गिर गया। मकान में सो रहा एक व्यक्ति सन्नी हादसे में बाल-बाल बच गया। मकान का दूसरा हिस्सा गिरने पर इसकी आवाज सुनते ही वह बाहर निकल आया। इससे बड़ा हादसा टल गया। इसकी सूचना पंचायत को दे दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत सदस्य प्यार चंद ने कहा कि मकान का जायजा लिया गया है। थुरल खास के गांव सेदूं में चार कमरों का स्लेटपोश मकान गिर गया। यह मकान विधवा सिमसा देवी और उनके भाई मदनलाल पुत्र स्व. मोहर सिंह दोनों का साझा है। जानकारी के अनुसार सोमवार को मकान में दरार आई और मकान की हालत को देखते हुए पड़ोसियों ने सिमसा देवी को वहां रहने के लिए मना कर दिया। इसके बाद वह एक रिश्तेदार के घर चली गईं जबकि सुबह चार बजे मकान गिर गया और घर के अंदर रखा सामान मलबे में दब गया। सिमसा देवी पिछले 30 वर्षों से अपने मायके में रह रही हैं। उनका भाई मदनलाल चंडीगढ़ में रहता है और कभी कभार ही घर आता है। इस घटना से पीड़ित परिवारों का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत और पटवारी को दी। मंगलवार को पंचायत प्रधान चंद्रेश गौतम, पंचायत सदस्य सरवन कुमार और हलका पटवारी गिरिश राणा व कानूनगो बलवंत सिंह ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन ने पीड़िता सिमसा देवी को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रुपये और तिरपाल दिया है। वहीं नुकसान की रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भेज दी है। पीड़िता ने प्रदेश सरकार, राजस्व विभाग और सुलह के विधायक से राहत राशि देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें