रैत (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत परेई के वार्ड चार बजरेड़ में रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सुबह करीब छह बजे करतार चंद पुत्र माली राम का कच्चा मकान गिर गया। इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गया। कमरे के अंदर रखा सामान मलबे के नीचे दब गया, इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। यह परिवार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। परेई के प्रधान राजेश चौधरी ने मौके पर पहुंचकर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि परिवार की शीघ्र आर्थिक सहायता की जाए। हलका पटवारी ने मौके पर आकर निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट भेज दी है। संवाद