फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खेल प्रतियोगिताओं में बीसीए विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
द्रौणचार्य कालेज में प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले शपथ ग्रहण करते छात्रों संध ​शिक्षक।स्रो
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रोटरेक्ट क्लब की ओर से मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इससे पहले कार्यक्रम 29 से 31 अगस्त के बीच प्रस्तावित था। अत्यधिक बारिश के कारण इसे स्थगित कर शनिवार को करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया ने शिरकत की। साथ ही बीएड विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा एवं कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष राजेश राणा मंच पर उपस्थित रहे। कॉलेज परिसर में वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन एवं रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बास्केटबाल, वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में बीसीए विभाग के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। रस्साकशी प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग में कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीमों ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें