जवाली के भरमाड़ में बारिश से गिरा मकान।
- फोटो : Kangra
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर 7 में वृद्धा नयाडी़ देवी (82) का मकान भारी बारिश के चलते ढह गया है। इसकी सूचना बीडीसी सदस्य राजेश कुमारी और राजस्व अधिकारी प्रियंका कुमारी को दी।
मौके पर रिपोर्ट तैयार करके जवाली तहसीलदार को भेज दी गई है। पंचायत उपप्रधान रवि कुमार महंत ने प्रशासन से मांग की है कि आर्थिक सहायता दी जाए।