फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हारसी में बनेगा बास्केटबाल खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल

Sat, 20 Sep 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के हारसी में आने वाले दिनों में बास्केटबाल खिलाड़ियों के लिए 20 बिस्तरों का हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके लिए जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने जमीन का चयन कर लिया है और अब संबंधित विभागों से एनओसी मांगी गई है। एनओसी प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा में बास्केटबाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने हारसी में हॉस्टल निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद खेल विभाग की टीम ने राजस्व, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर जमीन का आकलन किया। यह हॉस्टल प्राथमिक पाठशाला हारसी के साथ लगती भूमि पर बनाया जाएगा। साथ ही यहां एक बास्केटबाल कोर्ट भी तैयार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी किसी भी समय अभ्यास कर सकें।
जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि हाल ही में विभिन्न विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया था। अब शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड से एनओसी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों से एनओसी मिलने के बाद हॉस्टल की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। हॉस्टल बनने से खिलाड़ियों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और वे यहां नियमित अभ्यास कर प्रदेश व देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें