फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फुटबाल टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर किया सम्मानित

Mon, 07 Sep 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
दाड़ी में आयोजित हुई शहीद दुर्गा मल्ल-कैप्टन दल बहादुर थापा गोल्ड कप एसोसिएशन की महासभा
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। ऑल इंडिया शहीद मेजर दुर्गा मल्ल एवं कैप्टन दल बहादुर थापा मेमोरियल गोल्ड कप टूर्नामेंट एसोसिएशन की महासभा रविवार को दाड़ी में आयोजित की गई। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष पालम जंग प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने 34वें अखिल भारतीय गोल्ड कप और प्रथम इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले प्रायोजकों, दानदाताओं, स्थानीय प्रशासन, प्रतिभागी टीमों व स्वयंसेवकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महासभा में युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने तथा दोनों बलिदानियों की गौरवशाली विरासत को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। बैठक में साधना नेपाली, कर्नल जीबी थापा, डीआईजी (सेवानिवृत्त) विनोद कुमार थापा, कर्नल मोहिंदर कार्की, कर्नल महेश्वर गुरुंग, मुख्य समन्वयक डॉ. नरेश मनकोटिया, डॉ. विक्रम वत्स, सहायक कमांडेंट राजेश थापा, उपेंद्र क्षेत्री, आरती थापा, नीना बिष्ट, प्रोमिला बिष्ट व बाल मूर्ति बिष्ट सहित 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें