फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: श्री बृजराज स्वामी मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर मनाया जाएगा होली महोत्सव

विज्ञापन
नूरपुर के ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मीराबाई के साथ स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की साक्ष
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। वृंदावन की तर्ज पर नूरपुर के ऐतिहासिक किला मैदान में स्थित श्री बृजराज स्वामी मंदिर में दो दिवसीय होली महोत्सव मनाया जाएगा। यह आयोजन समाज सेवक दिवंगत आरके महाजन के परिवार द्वारा राजा साहब दशहरा एवं रामलीला कमेटी के सौजन्य और मंदिर कमेटी के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन

राजा साहब दशहरा एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव महाजन ने बताया कि 2 मार्च को मंदिर परिसर में रंगों की होली खेली जाएगी। इस दिन दोपहर 2 से 3 बजे तक भव्य झांकियां निकाली जाएंगी और 3 से शाम 7 बजे तक मशहूर लोक गायक टीनू सिंह रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देंगे।
इस दौरान भगवान श्री बृजराज स्वामी महाराज को छप्पन भोग लगाया जाएगा। 4 मार्च को पूर्वाह्न 11 से दोपहर 1 बजे तक मंदिर परिसर में गुलाल की होली खेली जाएगी। इस दौरान वॉयस ऑफ पंजाब के विजेता गौरव कौंडल अपनी मधुर आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन

शाम 5 से 7 बजे तक फिर फूलों की होली खेली जाएगी। होली के बाद भगवान श्री बृजराज स्वामी और मीराबाई को स्नान करवाया जाता है व मूर्तियों का शृंगार किया जाता है। दिन भर मंदिर में रौनक लगी रहती है और कृष्ण-भक्त मंदिर में भजन-कीर्तन पर प्रभु की अराधना करते हैं। इस दौरान मंदिर को फूलों से सजाया जाता है।
वहीं, नूरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अश्वनी सूरी और चौगान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र महाजन ने होली महोत्सव के चलते 4 मार्च को बाजार बंद रखने और व्यापारी वर्ग से होली महोत्सव में भाग लेने की अपील की है।






होली महोत्सव को लेकर कृष्ण भक्तों में भारी उत्साह है। इस साल भी करीब चार क्विंटल विभिन्न प्रकार के फूल मंगवाए गए है। मंदिर की सजावट का काम 28 फरवरी को शुरू हो जाएगा। मंदिर कमेटी इलाका वासियों से होली महोत्सव में भाग लेने की अपील करती है। - देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष श्री बृजराज मंदिर कमेटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें