फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन कारोबार के लिए खुशियों की सौगात लाया होली त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। आर्थिकी मंदी से जूझ रहे पर्यटन कारोबारियों के लिए होली का त्योहार खुशियों की सौगात लेकर आया है। दो-तीन दिन छुट्टियां होने के चलते पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, धर्मशाला और नड्डी के होटल सैलानियों से 90 फीसदी तक पैक रहे। लंबे अरसे बाद भारी संख्या में पर्यटकों के आगमन से होटल कारोबारियों के चहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

वहीं गर्मियों का दौर आते ही पड़ोसी राज्यों से पर्यटक अब पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करने लग पड़े हैं। इससे एक बार फिर पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज और नड्डी में सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
वीकेंड पर मैक्लोडगंज और नड्डी के होटल और होम स्टे 90 प्रतिशत पर पैक हो चुके हैं। वहीं, सामान्य दिनों में भी होटलों में ऑक्यूपेंसी 35 फीसदी तक पहुंच रही है। लॉकडाउन के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए होटल कारोबारियों की ओर से पर्यटकों को करीब 30 से 35 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। वहीं जिला कांगड़ा में शिरकत करने वाले सैलानियों में 90 फीसदी पर्यटक पड़ोसी राज्यों से आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाथू की लड़ी बना मुख्य आकर्षण का केंद्र
इस समय जवाली स्थित बाथू की लड़ी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक पौंग बांध में बाथू की लड़ी में बने मंदिर की सुंदरता की निहारने आ रहे हैं। वहीं, पौंग बांध में टापू पर बने प्राचीन पत्थर से बने मंदिर को देखने के लिए जमा हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह मंदिर अधिकतर समय पानी के अंदर ही रहता है। वहीं पानी कम होने पर गर्मियों के दिनों में यह मंदिर बाहर आता है। इस दौैरान रोजाना सैकड़ों लोग यहां आते हैं।
भारी मात्रा में सैलानी त्रियुंड का कर रहे रुख
त्रियुंड क ट्रैक खुलते ही रोजाना भारी मात्रा में बाहरी राज्यों से आए सैलानी वहां जा रहे हैं। इस बार पहाड़ों पर बर्फबारी कम होने के कारण वन विभाग ने समय से पहले ही त्रियुंड ट्रैक पर्यटकों के लिए खोला है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिन में करीब एक हजार पर्यटकों ने त्रियुंड का रुख किया है।
-वीकेंड पर मैक्लोडगंज के होटलों में करीब 90 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंच गई है। वहीं, पर्यटकों को बुकिंग के दौरान ही सरकार की ओर से जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। लंबे समय बाद होटलों में इतनी ऑक्यूपेंसी पहुंची है। - अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन धर्मशाला
-इस वीकेंड पर पर्यटन निगम के होटलों में 80 फीसदी ऑक्सूपेंसी पहुंच गई है। इस समय निगम के होटल अधिकतर पैक हैं। वहीं ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। -केडी वर्मा, एजीएम, पर्यटन निगम कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें