धर्मशाला। बीएसएनएल कार्यालय धर्मशाला में हिंदी पखवाड़े के समापन वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या ने कहा कि हिंदी के व्यापक प्रयोग के लिए सभी को निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी सरल, सुलभ और सभी की पसंदीदा भाषा है, इसलिए इसे अपनाने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होना चाहिए।
वरिष्ठ महाप्रबंधक ने कहा कि आजकल ई-ऑफिस सहित अन्य कार्यालयी पोर्टलों पर हिंदी टंकण को बहुत सरल और सुलभ बना दिया गया है। ऐसे में अधिकारियों व कर्मचारियों को हिंदी के प्रयोग को एक अभियान बनाकर लक्ष्य तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में मूल राज लेखा अधिकारी ने प्रथम, उकेश ने द्वितीय और सुमित सकराल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में योगेश प्रथम, कुमारी नीलम द्वितीय और भूपिंद्र तृतीय रहे। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुमित सकराल ने प्रथम, रिशव व रेणु बाला ने द्वितीय तथा पवन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक जगतंबा प्रसाद, पवन कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।