जयसिंहपुर/लंबागांव (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल और कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ की गई है। इस योजना में किसानों के उत्पादों के लिए दूध, सब्जियों-फलों और अन्य नगदी फसलों के कलस्टर बनाए जाएंगे। मंत्री सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनघट्ट में आतमा परियोजना के माध्यम से आयोजित किसान गोष्ठी में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल कृषि अभियांत्रिकी उप-मिशन के अंतर्गत ट्रैक्टर, पावर वीडर या पावर टिल्लर जैसे कृषि उपकरणों पर महिला किसानों को 50 प्रतिशत और अन्य किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों तैनात करने के अतिरिक्त 20 लाख की आधुनिक एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई गई है और आने वाले समय में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने आयुर्वेद औषधालय करनघट्ट के भवन निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 25 लाख, सीनियर सेकंडरी स्कूल में चार कमरों, जय दुर्गा महिला मंडल के भवन के लिए ढाई लाख, सामुदायिक भवन के लिए तीन लाख, मैदान निर्माण के लिए पांच लाख, मंदिर के लिए डेढ़ लाख और हैंडपंप को विद्युतीकृत करने की घोषणा की। इससे पहले सहायक निदेशक आत्मा परियोजना डॉ. दिनेश राणा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और जिला में कृषि विभाग और आतमा परियोजना के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान अजय पठानिया, उपप्रधान ज्ञान चंद धीमान, ओम प्रकाश धीमान, राहुल पठानिया, लेख राज, रविकांत, बीडीओ केसर सिंह, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. नीरज शर्मा और डॉ. आदित्य विकास आदि मौजूद रहे।
12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।
12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।
12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।