फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिक्षण एवं अनुसंधान में सांख्यिकी के महत्व पर डाला प्रकाश

Fri, 13 Mar 2026 08:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरी महाविद्यालय में स्टैटिस्टिक्स इन एक्शन विषय पर करवाई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगडा)। राजकीय महाविद्यालय देहरी के वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित स्टैटिस्टिक्स इन एक्शन इंटीग्रेटिंग डेटा एंड स्टैटिस्टिकल प्रोडक्ट्स इन टीचिंग एंड रिसर्च विषय पर कार्यशाला करवाई गई।
कार्यशाला का शुभारंभ संयोजक डॉ. शशि कुमार ने उद्घाटन वक्तव्य के साथ किया। उन्होंने उपस्थित संसाधन व्यक्तियों, प्राध्यापकों, विद्यालयों से आए व्याख्याताओं और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए वर्तमान समय में शिक्षण एवं अनुसंधान में सांख्यिकी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य संसाधन व्यक्ति डॉ. राजन शर्मा, पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) ने अपने व्याख्यान में डेटा की शुद्धता और उसके सही उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि किसी भी शोध कार्य और विश्लेषण की सफलता के लिए विश्वसनीय और सटीक आंकड़ों का होना अत्यंत आवश्यक है। दूसरे संसाधन व्यक्ति डॉ. सचिन कुमार ने अपने व्याख्यान में विश्वसनीय सांख्यिकीय आंकड़ों के स्रोतों और विभिन्न एजेंसियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे कक्षा शिक्षण और शोध कार्य में पुराने आंकड़ों के स्थान पर नवीनतम और अद्यतन डेटा का उपयोग करें। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों और विद्यार्थियों को एक असाइनमेंट भी दी और घोषणा की कि सर्वश्रेष्ठ तीन असाइनमेंट को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें