फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बंडोल गांव में घर पर गिरे बिजली के हाई वोल्टेज तार

Wed, 06 Aug 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बंडोल गांव में टूटे बिजली के तार। -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल की हिरण पंचायत के बंडोल गांव में सोमवार देर शाम तेज बारिश के कारण एक विद्युत पोल गिर गया। पोल से जुड़ी हाई वोल्टेज लाइनें एक रिहायशी मकान की छत पर जा गिरीं। मौके पर बिजली आपूर्ति चालू होने से बड़ी दुर्घटना का खतरा था, लेकिन विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता (जेई) मनीष शर्मा ने समय रहते कार्रवाई कर अनहोनी टाल दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जेई मनीष शर्मा अपनी तकनीकी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना देर किए प्रभावित लाइन को बंद करवाया, जिससे करंट से संभावित जान-माल की हानि टल गई। खतरे को टालने के बाद जेई मनीष शर्मा ने अन्य क्षेत्रों में बाधित बिजली आपूर्ति को भी सुरक्षित रूप से बहाल किया, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा नहीं उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें