फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला की मौत, दो लोग घायल

Thu, 07 Aug 2025 08:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के तहत 53 मील के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना में अगोजर डाकघर अंद्रेटा तहसील पालमपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह कछियारी से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी पंकज कटोच चला रहा था और उसकी मां सुमन लता पीछे की सीट पर बैठी थीं। जैसे ही वाहन राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर 53 मील के पास पहुंचा, चालक पंकज ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला कर उसे एक पेड़ से टकरा दिया।
हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। तुरंत सभी को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुमन लता ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी नवनीत सैनी ने बताया कि पंकज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें