फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्वार की मौका पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्वार की मौका पर मौत
विज्ञापन

मौके से फरार हुआ चालक, गुस्साए लोगों ने जाम किया सड़क मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नादौन–कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।
ज्वालामुखी उपमंडल के भडोली के समीप एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भडोली निवासी सन्नी चौधरी (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी अविवाहित था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सन्नी भडोली से सामान लेकर घर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और जिला प्रशासन खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 40 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से ठप रहा। लोगों का कहना है कि जब तक अज्ञात वाहन चालक को पकड़ा नहीं जाता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मृतक का शव अभी तक पुलिस को सौंपा नहीं गया है और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
इस संबंध में डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसबाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें