फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में एक मार्च को होगी हेरिटेज अल्ट्रा रन

Tue, 17 Feb 2026 08:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों से दुनिया को रूबरू करवाने के लिए पर्यटन विभाग एक मार्च को हेरिटेज अल्ट्रा रन का आयोजन करने जा रहा है। इस दौड़ के माध्यम से न केवल साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटकों को जिले के प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक किलों की जानकारी भी प्राप्त होगी।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार यह रन कांगड़ा पॉलीटेक्निक कॉलेज से शुरू होगी। इसमें भाग लेने वाले धावक माता ब्रजेश्वरी मंदिर, नंदरूल, ऐतिहासिक नगरी हरिपुर-गुलेर और रानीताल जैसे प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेंगे। दौड़ का समापन वापस कांगड़ा में ही होगा।
धावकों की क्षमता और रुचि के अनुसार विभाग ने चार अलग-अलग दूरी के ट्रैक निर्धारित किए हैं। इसमें 25 किलोमीटर, 50 किलोमीटर, 75 किलोमीटर और 100 किलोमीटर शामिल हैं। पर्यटन विभाग की इस पहल का उद्देश्य साहसिक पर्यटन के जरिये ग्रामीण संस्कृति और ऐतिहासिक विरासतों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करना है। इसमें स्थानीय धावकों के साथ-साथ देश-विदेशों से भी धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कांगड़ा पॉलीटेक्निक कॉलेज से एक मार्च को हेरिटेज अल्ट्रा रन शुरू की जाएगी। इसके लिए ट्रैक का निर्धारण कर लिया गया है, जो मुख्य रूप से हमारे ऐतिहासिक स्थलों को कवर करेगा। विभाग इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटा है। - विनय धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें