फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीएचसी बीड़ में विकसित किया जाएगा हर्बल गार्डन

Mon, 27 Apr 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बीड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरकेएस की बैठक में उप​स्थित विधायक किशोरी लाल। पीआरओ
विज्ञापन
बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीड़ के प्रांगण में हर्बल गार्डन विकसित किया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मरीजों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। परिसर के सौंदर्यीकरण और बागवानी कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। यह निर्णय विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक लिया। इसमें अस्पताल की व्यवस्थाओं, आय-व्यय और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति ने अस्पताल के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। विभिन्न मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों पर चर्चा की गई। इसमें जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, वाटर फिल्टर की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम की देखरेख और अस्पताल परिसर की स्वच्छता को प्राथमिकता देने के विषय शामिल रहे। पुराने और खराब हो चुके उपकरणों को बदलने, नए उपकरण खरीदने, फर्नीचर की व्यवस्था व कायाकल्प योजना के दिशानिर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी चर्चा की गई।
विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम, खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, खंड स्वास्थ्य अधिकारी दिलावर देओल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अजय सूद सहित समिति के सदस्य और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बीड़-करनार्थु में भेड़ स्नानागार टैंकों का शिलान्यास
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधायक किशोरी लाल ने 50 लाख रुपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने बीड़ में 30 लाख रुपये और करनार्थु में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए जाने वाले आधुनिक भेड़ स्नानागार टैंकों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि इन स्नानागार टैंकों के माध्यम से भेड़ों में होने वाले बाह्य परजीवी संक्रमणों की रोकथाम संभव होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भेड़ कीटनाशक स्नानागार के निर्माण कार्य को तय समय के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सुमन कुमारी, सहायक निदेशक पशुपालन डॉ. संजीव कटोच, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा राणा, रेंजर वन अधिकारी अंजना, अधिसाशी अभियंता लोक निर्माण विभाग अजय सूद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें