फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भाई को खोया हिम्मत नहीं, दूसरों के लिए बनीं जीवनदायिनी

विज्ञापन
अंजू देवी, एंबुलेंस डाईवर
विज्ञापन
भाई को खोया हिम्मत नहीं, दूसरों के लिए बनीं जीवनदायिनी
विज्ञापन

सड़क हादसे में मदद न मिलने से हुई थी भाई की मौत, खुद थाम लिया एंबुलेंस का स्टीयरिंग
एचआरटीसी से लिया ड्राइविंग प्रशिक्षण, पांच साल से कर रहीं ड्राइविंग
मुनीश महाजन
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर के गंगथ की अंजू की कहानी उस जज्बे और हिम्मत की मिसाल है जो अपने भाई की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद भी समाज सेवा की राह चुनती हैं।
विज्ञापन

अपने बड़े भाई को खोने का दर्द अंजू के लिए बेहद गहरा था। उन्हें सबसे ज्यादा यह बात खली कि भाई को समय पर मदद नहीं मिल सकी। इसी ने अंजू के भीतर लोगों की मदद करने और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में कुछ करने की भावना जगाई। आज अंजू एंबुलेंस चालक बनकर लोगों की सेवा में जुटी हैं और संकट की घड़ी में मरीजों के लिए जीवनदायिनी बन चुकी हैं। बकौल अंजू दिसंबर 2023 में उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। समय पर एंबुलेंस की मदद न मिलने से उनकी जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे ने अंजू के मन में सेवा का जज्बा भर दिया और उन्होंने एंबुलेंस का स्टीयरिंग थाम लिया। उन्होंने ठान लिया कि वह खुद चालक बनेंगी और जरूरतमंदों को समय पर मदद पहुंचाएंगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए अंजू ने जसूर स्थित परिवहन निगम में 60 दिन का वाहन चलाने का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने बारहवीं तक की पढ़ाई जिला चंबा के गरोला (होली) से और बीए की डिग्री भरमौर कॉलेज से पूरी की। करीब पांच साल तक अंजू ने भरमौर में बतौर चालक कार्य किया और अब रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा की ओर से नूरपुर अस्पताल को भेंट की गई एंबुलेंस में सेवाएं देकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। वह अब तक चंडीगढ़, अमृतसर और टांडा सहित कई दूरदराज के इलाकों में मरीजों को आपातकालीन सेवाएं दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने नूरपुर से मरीजों को अमृतसर शिमला सहित अन्य अस्पतालों में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर महिला को अपने हुनर और इच्छाशक्ति के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए। फुर्सत के पलों में वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें