फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: झमाझम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

Tue, 31 Mar 2026 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में सोमवार को दोपहर को मौसम ने अचानक करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हो गया।  इस बारिश
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे जहां एक ओर तपती गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए आफत खड़ी हो गई है। जिले में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई। बारिश के तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव की सबसे ज्यादा मार खेती पर पड़ी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं की तैयार फसल के लिए कतई फायदेमंद नहीं है। खेतों में अत्यधिक नमी और अंधड़ के कारण कई स्थानों पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। इसके अलावा किसानों द्वारा हाल ही में लगाई गई सब्जियों की पौध, विशेषकर मिर्च, बैंगन, भिंडी, घिया, करेला और तोरी को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भूस्खलन और फिसलन के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


गगल हवाई अड्डे पर उड़ानों पर लगा ब्रेक

खराब मौसम का सीधा असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। दोपहर बाद गगल हवाई अड्डे पर दिल्ली से आने वाली एक उड़ान तेज बारिश और कम दृश्यता के कारण लैंड नहीं कर पाई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डा प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें