धर्मशाला। कांगड़ा जिला के कई हिस्सों में लगातार दूसरे दिन बुधवार को तेज बारिश, अंधड़ और भारी ओलावृष्टि से सब्जियों और आम व लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है। गर्मियों के सीजन में मौसम के बदले मिजाज ने बागवानों और किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
दोपहर बाद पहले पालमपुर, सुलह और परौर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद देहरा, रक्कड़, ज्वालामुखी, नूरपुर, नागनी और भडवार क्षेत्र में भी मौसम ने करवट बदली और यहां भी तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि के साथ अंधड़ आया। पालमपुर, देहरा और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में ओलों से सबसे अधिक नुकसान हरी मिर्च, शिमला मिर्च, बैंगन, फ्रासबीन, भिंडी और अन्य बेलदार सब्ज़ियों को हुआ है।
खेतों में खड़े पौधों के पत्ते झड़ चुके हैं, केवल डंडियां बची हैं। किसान अब चिंता में हैं कि अगली फसल लगाने की लागत कहां से आएगी। वहीं, नूरपुर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आम और लीची को काफी नुकसान पहुंचा है।
देहरा में बुधवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के दौरान छाया अंधेरा। संवाद